फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   old pension yashpal arya

कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू : नेता प्रतिपक्ष

Fri, 09 Jun 2023 08:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 09 Jun 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
old pension yashpal arya
हल्द्वानी।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नवीन पेंशन योजना को धोखा बताया और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।
जारी बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी है। भाजपा शासित राज्यों में इसे लागू नहीं किया जा रहा है। कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की अधिक वृद्धि दर हासिल करने की ओर अग्रसर है। वर्तमान परिदृश्य में पुरानी पेंशन लागू करने की आदर्श स्थिति है।

कहा कि साल-2004 के बाद केंद्र और राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बंद कर एनपीएस योजना का लाभ दिया जा रहा है जो सेवानिवृत्ति पर नाममात्र का सहारा है। पुरानी पेंशन योजना के तहत सरकार साल 2004 से पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती थी। यह पेंशन कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम पर रिटायर हुए कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों को भी पेंशन का लाभ दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed