फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers descended into the river by placing clothes on their shoulders and polling bags on the head

कंधों पर कपड़े और सिर पर पोलिंग बस्ता रखकर नदी में उतरे अफसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Officers descended into the river by placing clothes on their shoulders and polling bags on the head
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर चुकुम गांव जाने के लिए कोसी नदी पार करती पोलिंग पार्टी। उत्त? - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। चुकुम गांव के लोग बरसों से जिस समस्या से दो चार हो रहे हैं, पोलिंग पार्टियों को भी उसका सामना करना पड़ा। कंधों पर कपड़े और सिर पर पोलिंग बस्ता रखकर अधिकारी-कर्मचारी नदी में उतरे। चार से पांच फुट गहरे पानी में ग्रामीणों का सहारा लेकर उन्होंने नदी पार की। चुकुम के ग्रामीण दशकों से पुल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद के बाद कितनी सरकारें आईं और गईं, लेकिन चुकुम के ग्रामीण आज भी कोसी नदी में उतरकर मोहान के लिए आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो कई बार विधायक, सांसद आदि से पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। शुक्रवार को रामनगर पहुंची पोलिंग पार्टी को चुकुम जाना था। गांव जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था। राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद घिडिल्याल के उत्साह बढ़ाने के बाद ग्रामीणों की मदद से पोलिंग पार्टी चुकुम गांव पहुंची।
विज्ञापन

चुकुम में मतदान केंद्र संख्या 13 है और गांव में कुल मतदाता 652 है, जिनमें 316 पुरुष व 336 महिलाएं है। गांव अभी भी विकास से कोसो दूर है। एक दशक से विस्थापन की प्रक्रिया भी चल रही है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर चुकुम गांव जाने के लिए कोसी नदी पार करती पोलिंग पार्टी। उत्त?

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर चुकुम गांव जाने के लिए कोसी नदी पार करती पोलिंग पार्टी। उत्त?- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed