{"_id":"6a1899e42690fd546c03cc91","slug":"officers-commuting-by-bike-are-getting-jolted-around-in-potholes-haldwani-news-c-8-1-hld1044-774751-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाइक से निकल रहे अफसर गड्ढे में खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाइक से निकल रहे अफसर गड्ढे में खा रहे हिचकोले
Fri, 29 May 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीजल बचाने के लिए विभागीय बुलेट से कार्यालय जा रहे आरटीओ प्रवर्तन अरविंद कुमार पांडेय को खराब सड़कों का सामना करना पड़ा। उन्होंने नगर आयुक्त और लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने के आह्वान पर परिवहन विभाग भी पहल कर रहा है। इसी क्रम में पांडेय जब दोपहिया वाहन से कार्यालय पहुंचे तो शहरी क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे मिले। सड़क किनारे फुटपाथ की गहराई अधिक होने से दोपहिया वाहन चालकों के असंतुलित होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि खराब सड़कों से हादसे की आशंका बनी रहती है। आरटीओ प्रवर्तन ने सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त करने की मांग की है। उन्होंने फुटपाथों की मरम्मत और उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन