{"_id":"699a20bb2324a65da70423b5","slug":"ntermediate-board-exams-begin-635-absent-on-first-day-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-4096-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 635 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 635 अनुपस्थित
Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट में ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा हुई। वहीं प्रदेश में पहले दिन 635 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इंटरमीडिएट की ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा में 12252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 11617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 635 ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पाया गया। उधर परीक्षा के बाद अधिकतर छात्रों ने बताया कि पेपर के सभी प्रश्न सिलेबस से ही आए थे, जिसके चलते पेपर आसान लगा। संवाद
नैनीताल जिले में में पांच छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
भीमताल/नैनीताल। जिले में परीक्षा में पंजीकृत 231 परीक्षार्थियों में से 226 परीक्षार्थी ही इंटर ड्राइंग-पेंटिंग परीक्षा में उपस्थित हुए। पांच परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसमें नैनीताल शहर के स्कूल का भी एक परीक्षार्थी शामिल था। सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा 108 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की गई है। संवाद