{"_id":"4001e2b45f56ac57f6e01b294663029f","slug":"nss-b-c-certification-exams-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस बी, सी प्रमाण पत्र की परीक्षा दो अप्रैल को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस बी, सी प्रमाण पत्र की परीक्षा दो अप्रैल को
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परीक्षा की ओर से संचालित होने वाली राष्ट्रीय सेवा योजना बी और सी प्रमाण पत्र की परीक्षा दो अप्रैल को होगी। इसके लिए कुमाऊं में 35 और गढ़वाल मंडल 87 कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर बुधवार को जिला समन्वयकों और मंडलीय कार्यालय के एनएसएस प्रभारियों की बैठक ली गई। इसमें उन्हें परीक्षा के सफल संचालन के लिये निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में अपर सचिव वीपी सिमल्टी और उपसचिव राकेश सिंह ने परीक्षा सामग्री को विद्यालयों/परीक्षा केंद्रों को भेजने एवं परीक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान शोध अधिकारी रामेंद्र कुमार ओझा, पौड़ी से जिला समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, चमोली से वीरपाल सिंह रावत, पिथौरागढ़ से डा. जगमोहन सिंह नेगी, चंपावत से करम सिंह खाती, अल्मोड़ा से डा. प्रेम प्रकाश, बागेश्वर से वीएस कोरंगा, नैनीताल से ललित मोहन पांडे, ऊधमसिंह नगर से केवी सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं बैठक में हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिला समन्वयक नदारद रहे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह रावत, शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार के साथ ही परिचारक ललित मोहन नाथ मौजूद थे।
विज्ञापन