फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now Nainital will laugh every Sunday at five o'clock

अब हर रविवार शाम पांच बजे हंसेगा नैनीताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Now Nainital will laugh every Sunday at five o'clock
नैनीताल के बीएम साह ओपन थिएटर में लाफिंग योगा की शुरआत करते रंग कर्मी व अन्य लोग। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के कुछ जागरूक युवाओं ने लोगों का तनाव कम करने के लिए अनूठी पहल की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने नैनीताल में लाफिंग योगा शुरू किया। इसकी कक्षाएं अब हर रविवार शाम पांच बजे से निशुल्क लगेंगी।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मल्लीताल स्थित बीएम साह पार्क में लाफ़िंग योगा का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात योगाचार्य ललित बॉबी बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों से 15 मिनट तक मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ़ करके केवल हंसने को कहा। योगा की यह अनूठी कक्षा सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। लाफिंग योगा कार्यक्रम के आयोजक फोटोग्राफर अमित साह, अधिवक्ता मो. खुर्शीद हुसैन, रंगकर्मी पवन कुमार, रोहित वर्मा, अजय पवार, प्रमोद प्रसाद, अनमोल नेगी रहे। यहां पालिका सभासद सपना बिष्ट, कमल जगाती, वरिष्ठ रंगकर्मी मुकेश धस्माना, मनोज साह टोनी, भास्कर बिष्ट, मो. जावेद हुसैन, नीरज डालाकोटी, सत्यप्रकाश, नजर अली आदि मौजूद थे। संचालन मो. खुर्शीद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed