फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now blast at Congress leader's house in Halduchur

अब हल्दूचौड़ में कांग्रेस नेता के घर पर धमाके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Now blast at Congress leader's house in Halduchur
जयपुर खीमा में मौके पर पहुंची एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को अपने आवास पर हुए धमाके की जानकारी देत?
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर हुए विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. बालम सिंह बिष्ट के हल्दूचौड़ में जयपुर खीमा स्थित आवास में सोमवार की दोपहर दो तेज धमाके से दहशत फैल गई। धमाकों की गूंज दो किमी तक सुनाई दी थी। सूचना मिलने पर एसएसपी ने फोरेंसिक टीम और बम स्क्वाड के साथ मौके का मुआयना किया। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी डॉ. बालम बिष्ट पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हल्द्वानी गए थे। घर में उनकी पत्नी शोभा बिष्ट और तीनों बेटे मौजूद थे। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक दो लगातार दो धमाके होने पर शोभा बिष्ट घबरा गईं। बेटा भानुप्रताप बिष्ट उसके साथ बैठा था। सो रहे बेटे हर्षित को जगाकर वह बाहर की ओर भाग निकलीं। बाहर फर्श टूट गया था। पौधे के पत्ते काले पड़ गए थे। छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री संजय कुमार और मजदूर चंदन कुमार भी भाग खड़े हुए। तेज धमाके से तीसरे मंजिल पर छत की मुमटी, दीवारें सहित छह स्थानों पर निशान पड़ गए थे। आवास की बिजली के मेन स्विच की तीन एमसीबी डाउन हो गई थी। गेट पर लगी लाइट बुझ गई थी। खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए और कई जगह दीवार चटख गई।
विज्ञापन

कारणों का नहीं चल सका पता
हल्दूचौड़। कोई इसे बिजली गिरना मान रहा है तो कोई बम की आवाज बता रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि बिजली एक स्थान पर गिरती है लेकिन यहां छह स्थानों पर पड़े निशान कुछ और बयां कर रहे हैं। तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और ग्राम प्रधान सीमा पाठक भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में टीम के साथ पहुंचीं एसएसपी
हल्दूचौड़। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के साथ कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंची। एसएसपी ने आवास के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से मुआयना किया। प्रशिक्षित कुत्ते ने मकान का चक्कर लगाया। फोरेंसिक टीम ने सभी छह स्थानों से साक्ष्य को एकत्रित किया। एसएसपी का कहना था कि फोरेंसिक जांच के बाद सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएगी। इस मामले में उन्होंने एएसपी सर्वेश कुमार और कोतवाल संजय कुमार को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed