फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to Public Information Officer and Revenue Sub Inspector of DM Office

Nainital News: डीएम कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक को नोटिस

Fri, 06 Jun 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to Public Information Officer and Revenue Sub Inspector of DM Office

विज्ञापन
नैनीताल। सूचना आयोग ने नैनीताल डीएम कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी और धारी तहसील के पूर्वी आगर पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ 25000 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाए।
हल्द्वानी निवासी हिशांत अहीर ने 14 अगस्त 2024 को नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी से गायब खतौनी रिकॉर्ड की जानकारी मांगी थी। सूचना नहीं मिलने पर हिशांत ने 16 सितंबर को सूचना आयोग में इसकी शिकायत की। सूचना आयुक्त दिलीप सिंह कुंवर के समक्ष सुनवाई में पता चला कि नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने नियमविरुद्ध इसका पत्र धारी तहसील के राजस्व उप निरीक्षक पूर्वी आगर पट्टी को भेज दिया। यहां से राजस्व उप निरीक्षक निर्मल बोरा ने तीन माह की देरी से आधी अधूरी सूचना भेजी।
विज्ञापन

सूचना आयुक्त दिलीप सिंह कुंवर ने लोक सूचना अधिकारी और राजस्व उप निरीक्षक को पक्षकार बनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों ने दोनों के खिलाफ 25000 रुपये जुर्माना लगाया जाए। उनके लोक प्राधिकारी से क्यों न उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की जाए। आयुक्त ने कहा है कि दोनों अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष आयोग के समक्ष रख सकते हैं। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed