{"_id":"575c4c634f1c1b9c0c9c6058","slug":"not-just-to-reach-water-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं सिर्फ बिल पहुंच रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं सिर्फ बिल पहुंच रहा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने पेयजल संकट पर चर्चा की। अध्यक्ष गंगा सिंह चम्यिाल ने कहा कि गर्मी में अधिकांश इलाकों में पानी का संकट बना है। जलसंस्थान आपूर्ति सुचारु नहीं कर पा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। जबकि उपभोक्ताओं को बिल भेजे जा रहे हैं।
अरुणोदय धर्मशाला में आयोजित मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 21 जून को योग दिवस है। सभी पेंशनर योग दिवस में प्रतिभाग करेंगे। वक्ताओं ने प्रदेश की सियासत पर चिंता व्यक्त की। कहा कि पिछले दिनों कुर्सी के लिए घमासान मचा। जिसके चलते प्रदेश में राष्ट्रपति शासन तक लगा। वक्ताओं ने कहा कि नेता अवसरवादी और स्वार्थी हो गए हैं। जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पेंशनर इमानदार और साफ सुथरे छवि के प्रत्याशियों के पक्ष में मताधिकार करेंगे, भले ही प्रत्याशी किसी भी पार्टी से जुड़ा हो।
सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश विभागों में अफसर नियमित नहीं बैठते हैं। फील्ड ड्यूटी की आड़ में गायब रहते हैं, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वक्ताओं ने संगठन की सदस्यता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दूसरे शनिवार को होनी वाली बैठक में पहचान पत्र वितरण किए जाएंगे। बैठक में आरएस कैड़ा, बीडी पाठक, एमएल साह, राम सिंह, पीएस भाकुनी, पीएस बिष्ट, बीएस कैड़ा, गणेश उपाध्याय, एवबी पांडे, एनसी तिवारी और केआर बौड़ाई मौजूद थे।