फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nominations open for SDG Achiever Award 2024-25

Nainital News: एसडीजी अचीवर अवार्ड 2024-25 के लिए नामांकन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nominations open for SDG Achiever Award 2024-25
नैनीताल। उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा कॉरपोरेट सेक्टर को सम्मानित करने के लिए एसडीजी अचीवर अवार्ड 2024-25 की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य राज्य में एसडीजी लक्ष्य प्राप्ति को बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचार, पहल और जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र (यूएनडीपी) एवं नीति आयोग ने उत्तराखंड में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए इसकी शुरुआत की है। इस वर्ष विशेष रूप से एसडीजी स्थानीयकरण के अंतर्गत ग्राम एवं ब्लॉक स्तर तक हो रहे सफल प्रयासों को भी शामिल किया जाएगा। पहली बार एसडीजी यंग अचीवर अवार्ड की घोषणा की गई है। इसमें 15-29 आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, नवाचार आदि क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। राज्य भर से कुल 60 व्यक्तियों, संस्थाओं को यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। चयनित उत्कृष्ट कार्यों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रिप्लिकेट करने पर भी जोर दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए नामांकन 30 नवंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति व संस्था क्यूआर कोड, ईमेल cppgg@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। नामांकन फॉर्म cppgg.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed