फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No Road in Namik Village

सड़क न होने के कारण जिले के अंतिम गांव नामिक से गर्भवती महिला को डोली के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
No Road in Namik Village
पिथौरागढ़। जिले के अंतिम गांव नामिक के लिए सड़क न होने का खामियाजा लोग आए दिन भुगत रहे हैं। सड़क निर्माण का कार्य बहुत धीमा है।
विज्ञापन

सड़क न होने के कारण नामिक के ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों से डोली के सहारे 10 किमी पैदल चलकर बागेश्वर जिले के गोगिना गांव पहुंचाया। इसके बाद 35 किमी दूर वाहन से कपकोट अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला का सुरक्षित प्रसव हो गया है।
जिले के अंतिम गांव नामिक गांव के लोग बुनियादी सुविधा, रास्ते, सड़क और संचार सेवा के न होने से परेशान हैं। गांव निवासी भोपाल सिंह टाकुली की 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी गीता टाकुली पिछले चार दिनों से प्रसव पीड़ा से परेशान थी।
विज्ञापन

मंगलवार को तेज प्रसव पीड़ा उठने के बाद ग्रामीणों ने महिला को डोली के सहारे आपदा में ध्वस्त और बदहाल रास्तों पर 10 किमी चलकर बागेश्वर जिले के गोगिना गांव पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से वाहन से 35 किमी की यात्रा कर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले गए। यहां चिकित्सकों की टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया है। महिला ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया है।
जिले के अंतिम गांव नामिक के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल का कहना है कि होकरा से नामिक के लिए कांग्रेस सरकार के समय में सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन सरकार बदलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य बेहद धीमा है। उन्होंने सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से पूरा करने की मांग की है।
मुनस्यारी लाते तो चलना होता 35 किमी पैदल
पिथौरागढ़। जिले के अंतिम गांव नामिक से अगर प्रसव पीड़िता को मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र लाया जाता तो ग्रामीणों को 35 किमी पैदल चलना पड़ता। इसके बाद उन्हें होकरा से मुनस्यारी के लिए वाहन से यात्रा करनी पड़ती। मुनस्यारी की दूरी अधिक होने के ग्रामीण महिला को बागेश्वर जिले के कपकोट स्वास्थ्य केेेंद्र ले गए।

जिले के अंतिम गांव नामिक में सड़क न होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में मूलभूत सुविधा न होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। होकरा से जो नामिक गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उसका निर्माण बेहद धीमा है। इसे तेज किया जाना चाहिए।
- पवन जैम्याल, ग्रामीण नामिक गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed