फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No entry signs were put up but taxis and rental bikes did not stop.

Nainital News: नो एंट्री बोर्ड लगे लेकिन नहीं रुकीं टैक्सी व रेंटल बाइकें

Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
No entry signs were put up but taxis and rental bikes did not stop.
नैनीताल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्सी और रेंटल बाइकों के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी नो एंट्री बोर्ड तो लगा दिए लेकिन इन नियमों का प्रभाव धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद टैक्सी और रेंटल बाइकें अब भी शहर में धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले विभाग ने नैनीताल में विशेष अभियान चलाकर टैक्सी और रेंटल बाइक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। तय मॉल रोड पर प्रतिबंधित क्षेत्र में संचालित टैक्सी और रेंटल बाइकों का चालान कर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई चालक बचने के लिए अपने वाहन हटाते और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करते भी दिखाई दिए लेकिन विभाग की निगरानी ढीली पड़ने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है।
विज्ञापन

शहर में प्रतिबंधित टैक्सी और रेंटल बाइकें दोबारा खुलेआम संचालित होने लगी हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को लगातार अभियान चलाना चाहिए जिससे कि इन पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि लोगों को नियमों की जानकारी देने के लिए शहर और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नो एंट्री बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed