फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Cracks increasing continuously in Tiffin Top Tourist entry banned

Nainital: टिफिन टॉप में लगातार बढ़ रही दरारें... पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही पर लगी रोक

Tue, 09 May 2023 12:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 May 2023 12:11 PM IST
सार

Nainital Tiffin Top News: डीएम ने कहा कि जब तक स्थायी रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण न हो, तब तक पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चबूतरे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाए।

विज्ञापन
Nainital News: Cracks increasing continuously in Tiffin Top Tourist entry banned
टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक टिफिन टॉप में स्थित डोरथी सीट (चबूतरा) में स्थानीय लोगों और सैलानियों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही डोरथी सीट के चारों ओर तारबाड़ लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन


छह मई के अंक में अमर उजाला ने टिफिन टॉप का अस्तित्व खतरे में शीर्षक के साथ क्षेत्र की बदहाली की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम धीराज गर्ब्याल ने भू-वैज्ञानिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहायक अभियंता सिंचाई, प्रांतीय खंड लोनिवि, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर वहां का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चबूतने में आवाजाही पर प्रतिबंध

सोमवार को टीम ने टिफिन टाॅप का स्थलीय निरीक्षण कर वहां हो रहे भू-स्खलन एवं दरारों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को सुझाव दिए। सर्वे टीम का मानना था कि जब तक स्थायी रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण न हो, तब तक पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चबूतरे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाए। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि टिफिन टाॅप में स्थित चबूतरे में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed