फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No employment and no allowance

न रोजगार ही मिला और न ही भत्ता 

Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला 
भूपेंद्र मोहन रौतेला  Updated Mon, 01 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
No employment and no allowance
rupee shimla
राज्य गठन के 16 सालों के बाद भी बेरोजगारों को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। हालत यह है कि विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पद होने के बाद भी उन्हें भरा नहीं जा रहा है, जबकि राज्य में प्रशिक्षित बेरोजगारों की फौज खड़ी है। ऐसे में परेशान बेरोजगारों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान स्थिति यह है कि अकेले नैनीताल जिले के सेवायोजन दफतरों में 7489 बेरोजगार ऐसे हैं, जिन्हें बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाया है, बेरोजगारी भत्ते को बांटने के लिए 13 करोड़ रुपये की जरूरत है। 
विज्ञापन

 
क्या है स्थिति 

जिला सेवायोजन नैनीताल की बात करें तो यहां पर बेरोजगारी भत्ते के लिए 4049 बेरोजगार ऐसे हैं, जो बेरोजगारी भत्ते के पात्र हैं। इन बेरोजगारों को सितंबर 2014 तक ही बेरोजगारी भत्ता मिल पाया है। अब इन बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते के लिए 8 करोड़ रुपये और चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी सेवायोजन दफ्तर में 1983 बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते की श्रेणी में पंजीकृत हैं, जिन्हें मार्च 2015 तक ही बेरोजगारी भत्ता मिल पाया है। इनको भत्ता देने के लिए 3 करोड़ रुपये की जरूरत है। 

रामनगर सेवायोजन दफ्तर में पंजीकृत 1459 बेरोजगारों को दिसंबर 2014 तक ही बेरोजगारी भत्ता मिल पाया है। इन बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए करीब दो करोड़ रुपये की और जरूरत है। 

अब तक कितने बेरोजगार हुए पंजीकृत 
जिले में कुल पंजीकृत बेरोजगारों की बात करें तो जिले में राज्य गठन के बाद से लेकर मार्च 2017 तक 2 लाख 50 हजार 542 बेरोजगार पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से केवल 1615 बेरोजगारों को ही रोजगार मिल सका है। ऐसी हालत में बेरोजगार भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। 


मामले को लेकर काफी गंभीर हूं। बेरोजगारी भत्ते के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते का वितरण कर दिया जाएगा। 
प्रियंका गडिया, जिला सेवायोजन अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed