{"_id":"67c8b533664344f0c7055fe2","slug":"no-consensus-reached-mining-businessmen-will-surrender-their-vehicles-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101436-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नहीं बनी सहमति, वाहन सरेंडर करेंगे खनन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नहीं बनी सहमति, वाहन सरेंडर करेंगे खनन कारोबारी
Thu, 06 Mar 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बेरी पड़ाव के खुर्पिया फार्म में खनन कारोबारी की एक आम सभा मैं एकत्र खनन कारोबारी
लालकुआं। स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से उपखनिज खरीद रेट में दो रुपये घटाए जाने से गुस्साए रेता-बजरी कारोबारियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को सरेंडर करने की सूची आरटीओ गुरदेव सिंह को सौंपी। वहीं, क्रशर संचालकों का कहना है कि माल की बिक्री कम होने और मंडी में गिरावट के चलते खरीद रेट कम करने पड़ रहे हैं।
बुधवार को बेरीपड़ाव में खनन कारोबारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक उचित दाम नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। वाहन स्वामियों ने आरटीओ कार्यालय में आरटीओ को एक हजार वाहनों के सरेंडर करने का पत्र सौपा। एआरटीओ का कहना है कि समय रहते कोई हल नहीं निकलने पर वाहनों को सरेंडर करने के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा। इधर लालकुआं स्टोन क्रशर के निदेशक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में स्टोन क्रशरों ने 28 रुपये ही रेट खोला था। इसके बाद प्रशासन ने कुछ समय के लिए दो रुपये बढ़ाने की बात कही थी। कुछ समय के लिए रेट बढ़ा दिया गया लेकिन माल की बिक्री कम होने के चलते रेट पूर्ववत करने का निर्णय लिया गया है। संवाद
आत्मदाह की धमकी देने वाला पूर्व सैनिक हिरासत में लिया
हल्दूचौड़। स्टोन क्रशरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो रुपये रेट न बढ़ाने पर आत्मदाह की धमकी देने वाले पूर्व सैनिक लक्ष्मी दत्त जोशी को बुधवार की सुबह कोतवाली लालकुआं पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। मामले की भनक लगते ही खनन कारोबारी भी पुलिस चौकी में एकत्र होने लगे। यहां पूर्व सैनिक ने खनन कारोबारियों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वह आत्मदाह का निर्णय खारिज कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। संवाद