फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nine days later there was also action

नौ दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Tue, 08 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर। Updated Tue, 08 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के नौ दिन बाद भी जांच कमेटी गठित न होने पर पीरूमदारा क्षेत्र के लोगों ने राजकीय रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल में प्रदर्शन कर सीएमएस का घेराव किया। साथ ही स्टाफ पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बता दें 19 अगस्त को चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी मधु नेगी (28) पति नरेंद्र सिंह नेगी को प्रसव पीड़ा के चलते चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आपरेशन से उसकी बेटी हुई।

विज्ञापन


अधिक रक्तस्राव होने पर उसे रेफर कर दिया गया। 21 अगस्त को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को चिकित्सालय में सीएमएस डा. एचएस खड़ायत का घेराव करते हुए मोहल्लेवासियों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व आश्वासन दिया था कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी तक जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाद में लोगों ने कोतवाली पहुंच जनता दरबार में एसएसपी सैंथिल अबुदेई से न्याय की गुहार लगायी। आक्रोशित लोगों ने मधु के परिजनों को मुआवजा दिये जाने, दोषी चिकित्सकों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।


इस दौरान हेमा पांडे, विमला पांडे, दीपा जोशी, रेखा पांडे, नंदी जोशी, हेमा जोशी, अनिता त्रिपाठी, भगवती रावत, तुलसी मनराल, मुन्नी मेहरा, बसंती जोशी, सुमन नैनवाल, प्रेमा रावत, दीपा पपनै, गंगा वर्मा, तनुजा भाकुनी, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, भूपेंद्र खाती, चंदन बिष्ट, नदीम अख्तर, विशू रावत, नवीन पांडे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed