फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NH scissors in the day of the fair will halt the operation of heavy vehicles

कैंची मेले के दिन एनएच में भारी वाहनों का संचालन रहेगा ठप

Wed, 08 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भवाली (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो भवाली (नैनीताल)। Updated Wed, 08 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
NH scissors in the day of the fair will halt the operation of heavy vehicles
एसेसपी नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बुधवार को कैंची मंदिर परिसर का निरीक्षण कर 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मेले के दिन सुबह से मेला खत्म होने तक एनएच में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष वाहनों की बढ़ती तादात को देखते हुए तय किया गया है कि 15 जून को एनएच में भारी वाहनों के अलावा अल्मोड़ा जाने वाली बसें और छोटे वाहनों को भी वाया रामगढ़, क्वारब से होते हुए भेजा जाएगा। मेले के दौरान मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं के साथ साथ पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले वाहन भी वाया क्वारब से होकर ही गुजरेंगे। रानीखेत जाने वाली बसें और छोटे वाहन वाया भवाली होकर जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ एसपी सिटी हरीश चंद्र सती, सीओ हरवंश सिंह, कोतवाल कमलराम आर्य आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने अधिकारियों के साथ कैंची मेले की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में तहसीलदार नितेश डागर, मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी, ग्राम प्रधान पवन कुमार और भुवन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed