फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NH department starts work to increase width of the road in Jhula Garampani

यात्रीगण सावधान: आज से पहाड़ी कटान का काम शुरू, हर एक घंटे बाद यातायात रहेगा बंद

Mon, 16 Oct 2023 11:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि झूला गरमपानी में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पहाड़ी का कटान किया जाएगा। इस दौरान एक घंटा काम होने के बाद एक घंटे तक यातायात बंद रखा जाएगा। जिससे सड़क का मलबा किनारे लगाया जा सके। 

विज्ञापन
NH department starts work to increase width of the road in Jhula Garampani
चौड़ाई बढ़ाने के लिए एनएच विभाग काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के झूला गरमपानी में सोमवार से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए एनएच विभाग काम शुरू कराएगा। 

विज्ञापन


एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पहाड़ी का कटान किया जाएगा। इस दौरान एक घंटा काम होने के बाद एक घंटे तक यातायात बंद रखा जाएगा। जिससे सड़क का मलबा किनारे लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक काम जारी रहेगा।

 
हालांकि रात में यातायात पूरी तरह चालू रहेगा। वर्ष 2021 की आपदा के दौरान सड़क का आधा हिस्सा शिप्रा नदी में बहने के बाद से सड़क पर एक ओर से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। इसके चलते जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यात्रियों की परेशानियों के निस्तारण के लिए एनएच की ओर से पहाड़ी का कटान कर सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed