{"_id":"60578bda8ebc3e8ca62a3be8","slug":"new-hall-by-toliya-couple-haldwani-news-hld4190575138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलिया दंपति ने पुत्र की याद में जीआईसी में 10 लाख की लागत का सभागार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलिया दंपति ने पुत्र की याद में जीआईसी में 10 लाख की लागत का सभागार बनाया
विज्ञापन
नाचनी के बांसबगड़ में सभागार का शुभारंभ करते टोलिया दंपति।
- फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी के तल्ला भैंसकोट निवासी एक दंपती ने पुत्र की स्मृति में 10 लाख रुपये की लागत से बड़ा सभागार बनाया है। रविवार को इसका लोकार्पण कर जीआईसी बांसबगड़ को सौंपा गया।
क्षेत्र के ग्राम तल्ला भैंसकोट निवासी जसवंत सिंह टोलिया और अनीता टोलिया के इकलौते पुत्र सिद्धार्थ का 27 वर्ष की उम्र में छह फरवरी 2019 को निधन हो गया था।
भारतीय रेलवे से चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त जसवंत ने बेटे की याद में जीआईसी बांसबगड़ में सभागार कक्ष का निर्माण कराया। सभागार में 150 कुर्सियां और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है।
विज्ञापन
टोलिया दंपती ने रविवार को समारोहपूर्वक सभागार का हस्तांतरण किया। बताया कि सिद्धार्थ ने इंटर तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की थी। इस दौरान विद्यार्थियों को इंजीनियर जसवंत से पढ़ाई और कॅरिअर के टिप्स दिए।
प्रधानाचार्य ओपी वर्मा ने दिवंगत छात्र सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी। कला अध्यापक राजीव कश्यप ने संचालन किया। कार्यक्रम में जगत दसौनी, ग्राम प्रधान दीपक जोशी, दुर्योधन दसौनी, हेमू टोलिया, अमृता बिष्ट, रमेश जोशी, राकेश टोलिया आदि रहे।