फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New Congress President in Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस ने चौंकाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
New Congress President in Uttarakhand
हल्द्वानी। आखिरकार कांग्रेस ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष और सदन में नेता प्रतिपक्ष और उपनेता की घोषणा कर ही दी। चौंकाने वाली बात ये है कि अब तक उत्तराखंड में राज करने वाले किसी भी दल (भाजपा-कांग्रेस) के तय मानकों के विपरीत कांग्रेस ने ये फैसला लिया है। आमतौर पर पार्टियां उत्तराखंड में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के संयोजन को ध्यान में रखतीं हैं लेकिन कांग्रेस ने इस बार पूरी तरह कुमाऊं को तवज्जो दी है। जानकारों का मानना है कि कुमाऊं में इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर ऐसा किया गया है, लेकिन ये भी आशंका जताई जा रही है कि इससे आने वाले दिनों में कांग्रेस को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में विधान सभा की 70 सीटों में से 19 सीटों पर जीत हासिल हुई। इनमें गढ़वाल की आठ और कुमाऊं की 11 सीटें शामिल हैं। यानी कुमाऊं में कांग्रेस का प्रदर्शन गढ़वाल के मुकाबले बेहतर रहा। हो सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं मंडल पर हाईकमान की नजरेइनायत हुई हो। यहां बाजपुर से विधायक बने कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया तो उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को बनाया गया है, जिन्होंने खटीमा से दो बार के विधायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने कुमाऊं के ही रानीखेत से विधायकी का चुनाव हारे करन माहरा की ताजपोशी की है। करन माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साले हैं। यशपाल आर्य भी हरीश रावत गुट के हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हरीश रावत भले ही चुनाव हार गए हों और प्रदेश में कांग्रेस की नैया को पार न लगा पाए हों लेकिन हाईकमान का विश्वास उन पर बना हुआ है। पदों के बंटवारे में एक बार फिर से उन्होंने बाजी मार ली है। विरोधी प्रीतम सिंह खेमे को चित कर उन्होंने अपने चहेतों को प्रमुख पद नवाजने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed