फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New bus service launched from Hartola to Nainital.

Nainital News: हरतोला से नैनीताल के लिए नई बस सेवा शुरू

Thu, 03 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
New bus service launched from Hartola to Nainital.
नैनीताल। हरतोला से नैनीताल मार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस रूट पर यात्री बस सेवा की मांग कर रहे थे। आखिरकार शासन ने नई बस सेवा को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड के अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने इस मार्ग पर नियमित बस संचालन का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में इस मार्ग पर कोई सार्वजनिक परिवहन साधन उपलब्ध नहीं था जिससे स्थानीय निवासियों को जिला मुख्यालय और बाजारों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जारी आदेश के अनुसार, आगामी व्यवस्था तक वाहन संख्या (यूके04पीए-2339) इस रूट पर चलेगी। यह बस रोजाना सुबह सात बजे हरतोला से नैनीताल के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह नैनीताल से प्रसिद्ध कैंची धाम जाएगी और वहां से वापस नैनीताल आएगी। फिर शाम 3:30 बजे नैनीताल से वापस हरतोला के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed