{"_id":"58b9bf8c4f1c1b026e831673","slug":"neuro-remain-an-assistant-professor-in-ot","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरो ओटी में रहेगा एक असिस्टेंट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरो ओटी में रहेगा एक असिस्टेंट प्रोफेसर
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं का पर्याय बन चुके सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले दो दिन से चल रही समस्या का शुक्रवार को समाधान करने का प्रयास किया गया। न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए एनेस्थीसिया विभाग से एक असिस्टेंट प्रोफेसर और पीजी जेआर दिया गया है। हालांकि, असिस्टेंट प्रोफेसर/न्यूरो सर्जन डॉ. मिथलेश पांडे ने इस्तीफे को लेकर दिया गया नोटिस अभी वापस नहीं लिया है।
जेआर के न्यूरो और हार्ट संबंधी सर्जरी कैंसिल करने के साथ मरीज को रेफर करने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। अव्यवस्थाओं से त्रस्त असिस्टेंट प्रोफेसर/न्यूरो सर्जन डॉ. मिथिलेश पांडे ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
इस मामले को चिकित्सा-शिक्षा सचिव/मंडलायुक्त डी सैंथिल पांडियन ने गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष स्याना को तलब कर मामले का समाधान निकालने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉ. स्याना और प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने न्यूरो सर्जन डॉ. मिथिलेश पांडे को बुलाकर बात की। डॉ. पांडे ने सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की ओर से आ रही समस्याओं के बारे में दोनों को बताया।
इसके बाद सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. केएस शाही और एनेस्थीसिया विभाग की एचओडी डॉ. गीता भंडारी से बात की। डॉ. स्याना ने बताया कि डॉ. पांडे को सर्जरी विभाग से एक माह के लिए एक पीजी जेआर दिया जा रहा है।
साथ ही एनेस्थीसिया विभाग से एक असिस्टेंट प्रोफेसर भी दिया जा रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर की ड्यूटी न्यूरो ओटी (आपरेशन थियेटर) में होगी। न्यूरो में अगर अब सर्जरी कैंसिल होती है तो जवाबदेही असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी।