फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali laborer died after falling into Kosi river

Nainital News: कोसी नदी में गिरने से नेपाली मजदूर की मौत

Sun, 13 Apr 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 13 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nepali laborer died after falling into Kosi river
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नावली में शनिवार शाम चार बजे कोसी नदी में कपड़े धोते समय एक नेपाली मजदूर का पैर फिसल गया और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथियों ने नदी में काफी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चल पाया। इस पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना छड़ा की एसडीआरएफ, खैरना पुलिस और पटवारी को दी।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक घंटे बाद नदी से कर्ण बहादुर औली (42) पुत्र युद्धवीर निवासी बारजनी खुरखेरा नेपाल काे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक के साथियों ने बताया कि कर्ण काम करने के लिए जंता के पास अल्मोड़ा आया था। ताड़ीखेत ब्लॉक के सेरु की पटवारी नेहा पांडे और पटवारी कुंदन कनवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed