फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neither own building nor hostel for 200 students of paramedical course

Nainital News: पैरामेडिकल कोर्स के 200 छात्रों के लिए न अपना भवन न छात्रावास

Tue, 20 Aug 2024 05:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 20 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Neither own building nor hostel for 200 students of paramedical course
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स का संचालन स्टूडेंट ब्लाक में चल रहा है। हाल यह है कि पैरामेडिकल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए अलग से न फैकल्टी की व्यवस्था हो सकी है और न ही कोर्स संचालन के लिए अपना भवन ही है। छात्रावास तक सुविधा नहीं है। पूर्व में दावा किया गया था कि इस कोर्स के लिए भवन का इंतजाम जल्द कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक इसकी कार्यवाही कागजों में ही उलझी नजर आ रही है।
विज्ञापन





वर्ष 2020-21 में सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स का संचालन शुरू किया गया था। मरीजों की चिकित्सा में सहायक की भूमिका निभाने वाले इस कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में 180 से 200 के बीच है। प्रिंसीपल से लेकर फैकल्टी तक न होने के कारण मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक फैकल्टी इन छात्रों को पैरामेडिकल कोर्स पढ़ा रही है। छात्रावास तो दूर की बात 45 से 50 हजार रुपया सालाना फीस देने के बाद भी इस कोर्स के संचालन के लिए अपना भवन तक नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि भवन से ज्यादा बेसिक जरूरत फैकल्टी की है। कम से कम आठ से 10 फैकल्टी चाहिए। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन





आज से सुचारु रहेगी ओपीडी

हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को बेस और महिला अस्पताल में ओपीडी बंद रही। सुशीला तिवारी अस्पताल में आधे दिन ओपीडी चली। हालांकि पर्व के कारण अस्पताल में भीड़ काफी कम रही। इससे पहले शनिवार को आईएमए के आह्वान पर सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल के कारण केवल इमरजेंसी सेवाएं चली थीं। मंगलवार से सभी जगह ओपीडी सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed