{"_id":"6646ad27a61cb1fcbf0d7ce4","slug":"necessary-security-work-should-be-done-in-balinala-shukla-haldwani-news-c-238-1-ntl1002-105198-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियानाला में जरूरी सुरक्षा कार्य किए जाए : शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियानाला में जरूरी सुरक्षा कार्य किए जाए : शुक्ल
Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने बृहस्पतिवार को बलियानाला में सुरक्षा कार्य का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के जरूरी सुरक्षा कार्य किए जाएं। जिससे बरसात में भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
प्रदेश व केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद यहां सुरक्षा कार्य की शुरुआत हो चुकी है। जिसके लिए मेजर राजेश अधिकारी के मुख्य द्वार से लगे भवन समेत समीप के भवन को ध्वस्त कर जीआईसी मैदान तथा उससे नीचे तक मार्ग निर्माण किया जा चुका है। मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने बृहस्पतिवार को बलियानाला में सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को बरसात को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा के कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता महेश खरे,सहायक अभियंता प्रमोद पाठक आदि रहे। संवाद