फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nazul clerk in trouble for getting land worth crores of rupees freehold in father name in nainital

Nainital News: करोड़ों की जमीन पिता के नाम फ्री होल्ड कराने पर नजूल लिपिक पर शिकंजा, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:22 AM IST
सार

Nainital: नजूल अनुभाग में तैनात वरिष्ठ नजूल लिपिक ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपने ही पिता के नाम पर दोगुनी जमीन फ्री होल्ड कर दी। प्रशासनिक स्तर पर लंबी विभागीय प्रक्रिया के बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Nazul clerk in trouble for getting land worth crores of rupees freehold in father name in nainital
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजूल अनुभाग में तैनात वरिष्ठ नजूल लिपिक ने सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर अपने ही पिता के नाम पर दोगुनी जमीन फ्री होल्ड कर दी। प्रशासनिक स्तर पर लंबी विभागीय प्रक्रिया के बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट के आदेश और एडीएम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

एडीएम फिंचा राम चौहान ने तहरीर देकर कहा कि जिला कार्यालय नैनीताल के नजूल अनुभाग में प्रकाश चंद्र सहदेव वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। कार्यकाल के दौरान उन्होंने पिता रामस्वरूप के पक्ष में मल्लीताल की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की। कार्यालय स्तर पर लापरवाही बरतने पर 2004 में उन्हें तत्कालीन जिलाधिकारी ने सेवा से निलंबित किया था। 2005 में सशर्त सेवा बहाली दी गई थी। 2015 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने मल्लीताल स्थित 425 वर्ग मीटर नजूल भूखंड को तथ्य छिपाकर धोखाधड़ी से फ्री होल्ड कराने का आदेश निरस्त कर दिया। एडीएम ने तहरीर में बताया है कि प्रकाश चंद्र सहदेव ने नजूल अनुभाग में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर अपने ही परिवार के सदस्यों को अनुचित लाभ पहुंचाया।

विज्ञापन

मल्लीताल नजूल भूखंड को कोषागार चालान संख्या पांच में 222.40 वर्गमीटर में ओवरराइटिंग कर 425.40 वर्गमीटर करने के अलावा राजकीय अभिलेखों में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की। साथ ही व्यावसायिक उपयोग के भूखंड को आवासीय दर पर फ्री-होल्ड कराकर राज्य सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचाई। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले में प्रकाश चंद्र सहदेव के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed