फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   nayal doing water saving

भविष्य के लिए जल बचाने में जुटे पर्यावरण प्रेमी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
nayal doing water saving
ओखलकांडा के नाई गांव के तोक चामा में चाल खाल बनाते पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। लॉकडाउन में लोग अपने-अपने तरीके से नया करने में जुटे हैं। इनमें से एक हैं पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल। चंदन ने लॉकडाउन में ऐसा कर दिखाया जो कई गांवों के लोगों की पानी की जरूरत को पूरा कर सकेगा। उन्होंने जल संचय के लिए डेढ़ महीने के अंदर में 15 चाल खाल बना दिए हैं। इस काम में ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया।
विज्ञापन

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम नाई के तोक चामा निवासी चंदन सिंह नयाल छह साल से पर्यावरण संरक्षण के काम कर रहे हैं। पानी के प्राकृतिक स्रोतों को रिचार्ज करने के मकसद से वह अब तक 100 से ज्यादा चाल खाल बना चुके हैं। लॉकडाउन का सदुपयोग कर उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अपने गांव में 15 चाल-खाल बनाए हैं।
विज्ञापन

नयाल ने बताया कि उनका मकसद बरसात से पहले जल संचय करने का है ताकि पानी की कमी न होने पाए। हम प्रयास करते हैं कि ऐसे चाल-खाल बनाए जाएं जिनमें पांच हजार से 10 हजार लीटर पानी जमा हो सके। यदि चार से पांच ग्रामीण लगातार सात घंटे काम करें तो 10 हजार लीटर क्षमता वाला एक चाल खाल बना लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed