फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nawab hundred reveal the secret of stolen luxury cars

चोरी की सौ लक्जरी कारों का राज खोलेगा नवाब 

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लाइन नंबर 17 आजादनगर के रहने वाले गुड्डू उर्फ नवाब वारसी को दिल्ली और हरियाणा की पुलिस बेसब्री से तलाश कर रही है। दोनों राज्यों की पुलिस को भरोसा है कि नवाब के पकड़े जाने पर चोरी की सौ लक्जरी गाड़ियों का राज खुलेगा। हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि नवाब देश का सबसे बड़ा वाहन चोर है लेकिन अब इस क्षेत्र में वह सक्रिय नहीं है। 
विज्ञापन


नवाब की तलाश में आई हरियाणा पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े उसके साथी रॉबिन ने ऑडी और मर्सडीज स्तर  की सौ गाड़ियों को चुराया है। रॉबिन को अपनी गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए पैसों की जररूत थी। इसी के चलते उसने जल्दी जल्दी गाड़ियों को चुराने के बाद नवाब को बेच दिया। पुलिस को सूचना है कि नवाब गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर उनको बेच चुका है।
विज्ञापन


सभी गाड़ियां 20 लाख या उससे अधिक की हैं। वैसे नवाब को पांच राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। वह हत्या और वाहन चोरी के मामलों में 18 बार तिहाड़ सहित विभिन्न बड़ी जेलों की हवा खा चुका है। वाहन चोरी के लिए नवाब ने गैंग बनाया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक उसके गैंग के दीपक घिंल्डियाल ने बीटेक किया है। वह यमुना कालोनी देहरादून का मूल निवासी है और सितारगंज में आटो मोबाइल्स की दुकान चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब का दूसरा साथी किच्छा रोड लालपुर ऊधमसिंह नगर निवासी आशुतोष भंडारी इंटर तक पढ़ा है। वह डिपार्टमेंटल स्टोर चलाता है। नवाब का तीसरा साथी माजिद खान गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद का है। माजिद प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। चौथा साथी इरफान उर्फ राहुल काले मेरठ जिले के दिल्ली रोड सोतीगंज का रहने वाला है। इरफान के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग से पुलिस ने कुछ दिन पहले 14 कारों को बरामद किया था। अभी नवाब के कई अन्य साथियों को पुलिस चिन्हित नहीं कर सकी है।  हल्द्वानी एसओजी भी गुड्डू उर्फ नवाब वारसी की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed