फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nautapa will start from 25th with the Sun entering the Rohini constellation

Nainital News: सूर्यदेव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने साथ ही 25 से नौतपा शुरू हो जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nautapa will start from 25th with the Sun entering the Rohini constellation
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नव ग्रहों के राजा सूर्य देव 25 मई की सुबह सर्वार्थसिद्ध योग के साथ रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र एवं सूर्य के साथ रहने से ही प्रचंड गर्मी रहेगी। इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक रहेगा।
विज्ञापन


वैसे नौतपा का वैज्ञानिक एवं ज्योतिषीय महत्व लगभग एक सा है। वैज्ञानिक भी यह मानते हैं कि अच्छी बरसात के लिए पृथ्वी का तपना आवश्यक है। वहीं ज्योतिष के अनुसार नौतपा के नौ दिनों में धरती पर झुलसा देने वाली गरमी से कीड़े मकोड़े, मच्छर तो मरते हैं और वर्षा जल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष नवग्रहों के राजा सूर्य देव 25 मई की सुबह 3:27 बजे सर्वार्थसिद्ध योग के साथ रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। वैसे तो नौतपा 15 दिनों तक रहता है लेकिन शुरुआत के नौ दिन महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इन नौ दिनों में पृथ्वी सूर्य की ऊष्मा को अधिक से अधिक अवशोषित कर वर्षा आगमन के लिए अनुकूल वातावरण बना लेती है। नौतपा में प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करने और आदित्य हृदयं स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। क्षमतानुसार गरीबों में जलपात्र, छाता, मौसमी फल, पंखा तथा चयनित स्थानों पर प्याऊ लगा कर सूर्य की कृपा पाने का प्रयास करना चाहिए। इन दिनों में लहसुन, बैगन, मांस का सेवन करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed