फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National Seminar

इतिहास वर्तमान में भी प्रासंगिक

Sat, 28 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sat, 28 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
National Seminar

पीएनजी महाविद्यालय में ‘बदलते सामाजिक, सांस्कृतिक परिदृश्य में इतिहास के पुर्नपाठ’ की आवश्यकता विषय पर आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस सत्र में कुल 12 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। शोधार्थियों ने इतिहास को वर्तमान में भी प्रासंगिक बताते हुए इसका समर्थन किया।

विज्ञापन


सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डा. एके जोशी ने अपना शोक पत्र प्रस्तुत करते हुए धार्मिक संसाधनों, शिला लेखों के इतिहास से जुड़े तथ्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कुमाऊं विवि इतिहास विभाग के डा. संजय घिल्डियाल ने सवर्ल्टन इतिहास के परिप्रेक्ष्य में भारतीय इतिहास लेखन की समस्याओं को सामने रखते हुए अपना पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पीएनजी कालेज में प्रो. डा. संजय कुमार ने अनुभूतियाें एवं भावनाओं के इतिहास को महत्वपूर्ण बताया। डा. संतोष कुमार ने सामाजिक विषमता के संदर्भ में इतिहास के पुर्नपाठ की वकालत की। इस दौरान प्रो. डीकेपी चौधरी, डा. सुधीर नैनवाल, डा. गिरीश पंत, डा. सिराज मुहम्मद, डा. अधीर कुमार, डा. दिनेश शुक्ल, सोनाली कांडपाल, आशा बरगोई, नूपुर अग्रवाल, स्वाती, महेश कुमार ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद, पूर्व प्राचार्य प्रो. गिरधर सिंह नेगी ने की। सत्र में संगोष्ठी आयोजक डा. विश्वमोहन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed