फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National Legal Services Authority to link art with access to justice

Nainital News: न्याय तक पहुंच को कला से जोड़ेगा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
National Legal Services Authority to link art with access to justice
नैनीताल। आम जनता तक निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी और न्याय तक पहुंच के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस वर्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस (नौ नवंबर) पर ‘जस्टिस फॉर ऑल: थ्रू द लेंस ऑफ लीगल ऐड’ शीर्षक से राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कला और सामाजिक न्याय को एक मंच पर लाना है। प्रतिभागियों से मौलिक फोटोग्राफ, पेंटिंग, स्केच या अधिकतम एक मिनट की शॉर्ट वीडियो आमंत्रित की गई हैं। इन कृतियों के माध्यम से समाज में विधिक सेवा के महत्व और न्याय तक समान पहुंच के संदेश को रेखांकित किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधिक सेवा से जुड़े वकीलों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों से 10 अक्तूबर तक प्रविष्टियां भेजने की अपील की है। सभी मौलिक प्रविष्टियां केवल ई-मेल के माध्यम से 10 अक्तूबर तक नैनीताल स्थित उत्तराखंड सालसा को भेजी जानी हैं। यह प्रदर्शनी विधिक सेवा से जुड़ी चार श्रेणियों बिरादरी, विद्यार्थी व युवा, सामुदायिक दृष्टिकोण और खुली श्रेणी में आयोजित की जाएगी। चयनित कृतियों को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा और साथ ही उन्हें डिजिटल गैलरी में भी स्थायी स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed