फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nasha-free Ho Haldwani Our

जन-जन का ये नारा, नशा मुक्त हो हल्द्वानी हमारा

Mon, 31 Jul 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Mon, 31 Jul 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nasha-free Ho Haldwani Our
नशा मुक्त हो हल्द्वानी हमारा - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में रविवार को हरिशरणम जन के आह्वान पर दो किमी मानव शृंखला बनाई गई। लोग हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इनमें जन-जन का है ये नारा, नशामुक्त हो हल्द्वानी हमारा आदि नारे युक्त  संदेश लिखे थे।   

विज्ञापन


हरिशरणम् जन के प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी के आह्वान पर कई संस्थाओं से जुड़े लोग सुबह सात बजे कालाढू्ंगी रोड पर इकट्ठा हो गए। मानव शृंखला कालाढूंगी चौराहे से लेकर बनते हुए मुखानी चौराहे तक पहुंच गई। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने शिरकत की। इस मौके पर भाईजी ने कहा कि नशा एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन


शहर से नशे को दूर करने के लिए जन आंदोलन खड़ा करना होगा। हरि शरणम् जन ने बताया कि पूरे नगर में जागरूकता के लिए एक लाख पंफलेट बांटे जाएंगे। चौथे चरण में नुक्कड़ नाटक कराया जाएगा। इस मौके पर  वैश्य महिला और युवा सभा, वाल्मीकि संगठन, लक्ष्य, लायंस क्लब, सौहार्द्र जन सेवा समिति, एक मुस्कान, श्री संस्था, एनसीसी, रिद्धम डांस एकेडमी, ई बिट्स एजुकेशन, डिग्री कालेज के छात्र, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, सांस्कृतिक कला एकेडमी,  मार्निंग वाकर्स क्लब के सदस्य शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed