फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naresh and Dixit, residents of Sashabani, were also among those trapped in Mana's avalanche.

Nainital News: माणा के एविलांच में फंसने वालों में सशबनी निवासी नरेश और दीक्षित भी शामिल

Sun, 02 Mar 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Naresh and Dixit, residents of Sashabani, were also among those trapped in Mana's avalanche.
हल्द्वानी। चमोली के माणा गांव में शुक्रवार की सुबह आए एविलांच के बाद बर्फ में दबने वालों में धारी ब्लाक के सशबनी गांव निवासी दो श्रमिक नरेश बिष्ट (36) और उसका भाई दीक्षित बिष्ट (22) भी शामिल थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने दोनों श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इससे दोनों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। नरेश के परिजनों का कहना है कि बाबा नीब करौरी के आशीर्वाद से उनके दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और अभी जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से सशबनी गांव निवासी और वर्तमान में यहां तल्ली हल्द्वानी में रह रहे नरेश बिष्ट के पिता धन सिंह बिष्ट ने बताया कि साल भर पहले नरेश रोजगार की तलाश में चमोली चला गया था और वहां काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि उनके भाई आन सिंह बिष्ट का बेटा दीक्षित बिष्ट एक माह पहले चमोली गया था। दोनों ही लोग वहां सड़क निर्माण के कार्य में लगे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को माणा गांव में श्रमिकों के बर्फ में दबने की खबर मिली तो परिजन परेशान हो उठे थे। लेकिन बाद में चमोली प्रशासन की ओर से नरेश और दीक्षित दोनों को बर्फ से सुरक्षित निकालने की सूचना मिलने पर परिजनों ने राहत महसूस की। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम ने दोनों को बर्फ से निकालकर जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया है। नरेश के पिता धन सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी नरेश और दीक्षित दोनों से बात हुई है और दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। नरेश की माता दुर्गा देवी ने दोनों बच्चों की सलामती के लिए बाबा नीब करौरी महाराज का आभार जताया है। कहा कि बाबा के आशीर्वाद से ही उनके दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed