{"_id":"6b01fb530be9a9ba3401c37b","slug":"narcotics-worth-3461-crore-seized-in-11-months-haldwani-news-c-8-1-hld1057-870741-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 11 माह में पकड़ा गया 34.61 करोड़ का मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 11 माह में पकड़ा गया 34.61 करोड़ का मादक पदार्थ
विज्ञापन
हल्द्वानी।
कुमाऊं के छह जिलों में इस साल एक जनवरी से 20 नवंबर तक 34.61 करोड़ का मादक पदार्थ पकड़ा गया। इसके बावजूद कुमाऊं में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।आईजी कैंप कार्यालय में शनिवार को हुई कुमाऊं परिक्षेत्र की मासिक अपराध समीक्षा बैठक यह बात सामने आई। आईजी निवेदिता कुकरेती ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई जारी रखने और पुराने व बड़े तस्करों की निगरानी और बड़े सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
आंकड़ों के अनुसार, अब तक 67.59 किग्रा चरस, 9.652 किग्रा स्मैक, 1,239.747 किग्रा गांजा, 61,513 नशे की गोलियां व कैप्सूल, 2,455 नशे के इंजेक्शन, 71 नशे के सिरप और 232 ग्राम एमडीएमए की खेप पकड़ी।
2,516 वारंटी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
वर्ष 2026 में अब तक ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 1,583, नैनीताल पुलिस ने 537, पिथौरागढ़ में 206, चंपावत में 89, अल्मोड़ा में 65 एवं बागेश्वर में 36 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। आईजी ने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।