{"_id":"6a4ab144e8344f6bf001b7df","slug":"nandhaur-river-diversion-work-commenced-in-accordance-with-standards-following-objections-from-villagers-nainital-news-c-305-1-cga1001-101121-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ग्रामीणों की आपत्ति के बाद मानकों के अनुसार शुरू हुआ नंधौर नदी डायवर्जन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ग्रामीणों की आपत्ति के बाद मानकों के अनुसार शुरू हुआ नंधौर नदी डायवर्जन कार्य
Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया क्षेत्र के आमखेड़ा में नंधौर नदी में बाढ़ सुरक्षा को लेकर चल रहे डायवर्जन कार्य पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा शुरू करा दिया है। शनिवार को ग्रामीणों ने कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद विभाग ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि आमखेड़ा क्षेत्र में ठेकेदार को डायवर्जन कार्य पुनः शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से कार्य स्थल पर निर्धारित मापदंडों के अनुसार 12 मीटर चौड़ाई, 2 मीटर गहराई और 600 मीटर लंबाई की पैमाइश कर चिह्नाकन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य पूरी तरह स्वीकृत मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने बताया कि कार्य की सतत निगरानी के लिए वन विभाग के दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दोनों कर्मचारी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के साथ सुनिश्चित करेंगे कि कार्य गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा हो। छह जुलाई से चोरगलिया के कोटलिया क्षेत्र में भी नंधौर नदी में मशीनों के माध्यम से डायवर्जन कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन