Nainital Weather: इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Nainital Weather: उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। राज्यभर में कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
विस्तार
उत्तराखंड के कुमाऊं में आज (मंगलवार) पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। कुमाऊं के हल्द्वानी, कौसानी, गरुड़, खटीमा, बाजपुर और रुद्रपुर में आज सुबह से ही हल्की बूंदाबादी हो रही है। वहीं, राज्य के पर्वतीय जनपद हल्की बारिश और बर्फबारी से प्रभावित दिखाई दे सकते हैं। वहीं, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने मंगलवार यानि आज के लिए भविष्यवाणी करते हुए राज्य के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
ये पढ़ें- ऑनर किलिंग का खुलासा: बेटी के प्यार से खफा मां- बाप, गला दबाकर की थी हत्या; सबूत मिटाने के लिए किया ये काम
दूसरी तरफ मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबादी हो सकती है।