फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Weather: Bright sunshine in January makes you feel the heat in nainital

Nainital Weather: जनवरी में सामान्य से अधिक चढ़ रहा पारा, चटक धूप करा रही गर्मी का अहसास, इतना पहुंचा तापमान

Wed, 15 Jan 2025 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:36 AM IST
सार

Uttarakhand Weather: जनवरी में पहाड़ों में तो दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। मैदान में भी मौसम राहतभरा बना हुआ है। इस साल भी जनवरी में सर्दी के तेवर हलके हैं। 

विज्ञापन
Nainital Weather: Bright sunshine in January makes you feel the heat in nainital
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों में जनवरी में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी नहीं पड़ रही है। बीते तीन वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी में तापमान सामान्य से अधिक (20 से ज्यादा) जा रहा है। इसी कारण पहाड़ों में तो दोपहर के समय गर्मी महसूस हो रही है। मैदान में भी मौसम राहतभरा बना हुआ है। इस साल भी जनवरी में सर्दी के तेवर हलके हैं। बीते वर्षों का जनवरी का अधिकतम तापमान देखें तो एक जैसा पैटर्न बना हुआ है और पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सामान्य तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहना चाहिए। 10 जनवरी 2021 को अधिकतम पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया था। वर्ष 2022 में 10 जनवरी को पारा 22 डिग्री रहा।

विज्ञापन


अगले वर्ष 2023 में सबसे गर्म दिन 13 जनवरी रहा था जब अधिकतम पारा 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक नहीं रहा। इस वर्ष भी 13 जनवरी को अधिकतम पारा 24 डिग्री को छू चुका है। अगर सूरज के तेवर ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। वहीं, मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम पारा 21 और न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जनवरी को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, नैनीताल में मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही। बता दें कि बीती रविवार को हुई बर्फबारी के बाद नैनीताल में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरा पड़ेगा और शीतलहर चलेगी। दक्षिण- पश्चिमी हवा के चलते से पारा नीचे गिरेगा। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed