फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Turns into a 'Heat Station,' Not a Hill Station

Nainital News: हिल नहीं हीट स्टेशन बना नैनीताल

Sat, 23 May 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 23 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Nainital Turns into a 'Heat Station,' Not a Hill Station
नैनीताल। कभी ठंडी वादियों और सुकूनभरे मौसम के लिए मशहूर सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैदानी इलाकों की हीटवेव, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन अब पहाड़ों की फिजाओं का मिजाज भी बदलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ इसे हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
विज्ञापन

सरोवर नगरी में बीते कुछ दिनों से गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण स्थानीय व पर्यटकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। खुशनुमा मौसम के लिए मशहूर नैनीताल में इस तरह का मौसम अप्रत्याशित मालूम पड़ता है। अब लोग यहां अपने घरों और प्रतिष्ठानों में एसी लगवाने लगे हैं। मौसम में इस तरह का परिवर्तन सभी को चौंका रहा है। नैनीताल के लिए यह चिंता का विषय बन रहा है। अगर गर्मी का असर इसी तरह बढ़ता रहा तो पर्यटकों की आवाजाही में असर पड़ेगा और कारोबार भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह वृद्धि कई कारणों से हो सकती है जिनमें जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और शहरीकरण प्रमुख हैं। इन कारकों ने मिलकर पहाड़ों के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
बीते पांच वर्ष में 22 मई को नैनीताल शहर का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 मई 2026 31.5 डिग्री 22 डिग्री
22 मई 2025 29 डिग्री 19 डिग्री
22 मई 2024 26 डिग्री 14 डिग्री
22 मई 2023 25 डिग्री 13 डिग्री
22 मई 2022 27 डिग्री 19 डिग्री

---
- मैदानी हीटवेव और शहरीकरण से ऊष्म गतिकी में बदलाव आ रहा है जिससे हिमालय का कोल्ड जोन अब अधिक ऊंचाई की ओर खिसक रहा है। यह वायुमंडलीय असंतुलन निचले हिमालयी क्षेत्रों के तापमान को बढ़ा रहा है जो भविष्य में वर्षा के अनिश्चित पैटर्न और ग्लेशियरों के अस्तित्व के लिए एक गंभीर वैज्ञानिक खतरा है - डॉ. नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एरीज

हल्द्वानी में तीसरे दिन भी तापमान 40 के पार, चले गर्म हवा के थपेड़े
हल्द्वानी। लगातार तीसरे दिन हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिन में तेज गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में दिखे। दोपहिया वाहन चालक सिर ढककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकले। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज गर्जना व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
---
मरीजों की भीड़ बढ़ी, मरीजों से भरने लगे बेड

बेस अस्पताल में बाल रोगियों की आईपीडी पैक, नए रोगी ऑर्थो विभाग में होंगे भर्ती
हल्द्वानी। बढ़ती गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर नजर आने लगा है। सरकारी अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि अस्पतालों के वार्डों में बेड कम पड़ने लगे हैं। बेस अस्पताल में सबसे अधिक दबाव बाल रोग विभाग पर देखने को मिल रहा है। यहां बच्चों के लिए उपलब्ध 19 बेड भर चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब बच्चों को जरूरत पड़ने पर ऑर्थो विभाग में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत ने बताया कि अभी डायरिया के करीब 10 बच्चे भर्ती हैं बाकि वायरल फीवर के हैं। रोजाना बच्चे पेट में संक्रमण और तेज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में महिला मरीजों की संख्या बढ़ने से अब वार्ड में केवल छह बेड ही खाली बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed