फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital team became champion in football

Nainital News: फुटबाल में नैनीताल की टीम बनी चैंपियन

Mon, 17 Nov 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 17 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Nainital team became champion in football
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में रविवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विभिन्न जिलों से आए टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग केे फाइनल में नैनीताल की टीम पहले स्थान पर रही। विजेता टीमें दिसंबर में रांची में हो रहे नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक-बालिका वर्ग के मैच खेले गए। इसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और चमोली के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले मेें नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चमोली को हराया। प्रतियोगिता में चमोली दूसरे और चंपावत की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, राहुल पवार, मनीष पवार, हरीश उपाध्याय, दिनेश कुमार, प्रकाश चंद, प्रकाश भट्ट, ममता जोशी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed