{"_id":"59ab1a024f1c1b736a8b46bb","slug":"nainital-student-hiv-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल का छात्र एचआईवी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल का छात्र एचआईवी पॉजिटिव
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
एड्स
- फोटो : NACO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नजदीक ही स्थित एक आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी के एचआईवी पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत विद्यार्थी के अभिभावकों को बुलाकर पुन: परीक्षण के लिए नोएडा भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी से एक साल पहले यहां प्रवेश लेने वाले एक 11वीं के विद्यार्थी को गत दिनों यूटीआई (यूरिन इनफेक्शन) की समस्या हुई। उसका परीक्षण करवाने के लिए प्रबंधन ने उसे हल्द्वानी भेजा जहां विद्यार्थी ने चिकित्सक को बताया कि पूर्व में अपना मेडिकल करवाया था तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन
यह सुनकर विद्यालय के चिकित्सक हैरत में पड़ गए। चिकित्सक ने बताया कि छात्र ने यह जानकारी अपने अभिभावकों को नहीं दी थी, जबकि अपने साथियों को उसने हाल ही में यह बात बताई थी।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसके अभिभावकों को सूचित किया गया और अग्रिम परीक्षण के लिए उनके साथ भेज दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यार्थी का परीक्षण नोएडा के कैलाश अस्पताल में कराया गया था।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को एचआईवी होना या न होना, रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के स्वास्थ्य के संबंध में पूर्णत: सजग है व पूरी सावधानी बरती जा रही है। इससे अन्य विद्यार्थियों को कोई खतरा नहीं है और उनके प्रति अभिभावकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।