{"_id":"5fb190788ebc3e74f6225e5f","slug":"nainital-s-sdm-and-family-corona-positive-nainital-news-hld404110562","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के एसडीएम और परिजन कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के एसडीएम और परिजन कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रविवार को हल्के बुखार और सर्दी की शिकायत पर एसडीएम विनोद कुमार परिवार सहित कोरोना जांच कराने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। रैपिड और ट्रू नेट जांच में एसडीएम कोरोना पॉजिटिव निकले। उसके बाद पत्नी, दो बच्चे और दो परिजन भी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना के लक्षण होने पर एसडीएम को सुशीला तिवारी भेज दिया गया। वहीं, परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट किया है। संवाद
उधर, रामनगर में कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों अलग-अलग कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की थी। बताया कि रविवार को संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज में एक, यूएसआर इंदू इंटर कॉलेज बसई में तीन, एमपी इंटर कॉलेज में एक, राजकीय इंटर कॉलेज कानिया में दो और राजकीय इंटर कॉलेज थारी में एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ढेला की एक महिला भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एक मरीज की मौत, 37 मरीज रिपोर्ट
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। हल्द्वानी निवासी 66 वर्षीय मरीज को गंभीर अवस्था में शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में 80 मरीज भर्ती हैं, इसमें 40 की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, रविवार को नैनीताल जनपद में 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।