फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital road accident: Two brothers of the same family died in Nainital road accident

नैनीताल सड़क हादसा: बुझ गए एक ही घर के दो चिराग, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Fri, 17 Nov 2023 03:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 17 Nov 2023 03:37 PM IST
सार

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना दो भाइयों की भी मौके पर मौत हुई है।

विज्ञापन
Nainital road accident: Two brothers of the same family died in Nainital road accident
नैनीताल सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना हुई है। नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में आज सुबह बजे बजे अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है। जबकि हादसे में संगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह की भी मौके पर मौत हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


नैनीताल सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की वजह वाहन में यात्रियों की अधिक संख्या और बदहाल मोटर मार्ग को बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


नैनीताल सड़क हादसे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नैनीताल जिले में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nainital Accident: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, बिछ गई लाशें, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


नैनीताल सड़क हादसे में मारे गए लोगों के नाम
क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बजे बजे एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। मृतकों में धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह की मौत हो चुकी है।

नैनीताल सड़क हादसे में घायलों के नाम
वहीं, हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) को घायल अवस्था में हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed