{"_id":"6a3edb64db5ba544870eb773","slug":"nainital-police-team-became-the-runner-up-of-the-handball-competition-haldwani-news-c-337-1-ha11015-133990-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल पुलिस टीम बनी हैंडबाल प्रतियोगिता की उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल पुलिस टीम बनी हैंडबाल प्रतियोगिता की उपविजेता
Sat, 27 Jun 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तृतीय प्रादेशिक जनपदीय व वाहिनी पुलिस हैंडबाल प्रतियोगिता में नैनीताल जिले की टीम उपविजेता बनी। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर विजेता खिताब अपने नाम किया। नैनीताल पुलिस के गोकुल धपोला को बेस्ट गोलकीपर और नीरज बालियान को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने टीम को रनर ट्रॉफी से सम्मानित किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने टीम के खिलाड़ियों एवं प्रबंधक को उत्कृष्ट प्रदर्शन और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन