फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital: Next month Dussehra will be held for one day...Diwali will be held every night.

नैनीताल : अगले माह दशहरा एक दिन...दिवाली होगी हर रात, पूरे महीने अंधियारे में रंगारंग दिखेगा आसमान

Fri, 29 Sep 2023 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, नैनीताल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 05:59 AM IST
सार

वैसे इनके पूरे माह जारी रहने से रोज ही उल्कापात देखा जा सकेगा। इस माह आकाश में क्षुद्रग्रह, बौने ग्रह और अन्य ग्रह भी देखे जा सकेंगे। साथ ही इस माह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। 

विज्ञापन
Nainital: Next month Dussehra will be held for one day...Diwali will be held every night.
उल्का पिंडों की बौछार demo pic - फोटो : social media

विस्तार

ठीक दो दिन बाद शुरू हो रहे अक्तूबर माह की रातें इस बार दुर्लभ और शानदार होंगी। पूरे महीने सात उल्कापात होंगे जो अपने चरम तक पहुंचेंगे। वैसे इनके पूरे माह जारी रहने से रोज ही उल्कापात देखा जा सकेगा। इस माह आकाश में क्षुद्रग्रह, बौने ग्रह और अन्य ग्रह भी देखे जा सकेंगे। साथ ही इस माह सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेंगे। 

विज्ञापन


इस महीने लगभग हर दिन कोई न कोई आकर्षक आकाशीय घटना घटित होगी और लगभग हर रात उल्का पात से टूटते तारों की बारिश देखी जा सकेगी। कह सकते हैं कि इस माह दशहरा एक दिन, लेकिन दिवाली हर रात होगी। दो अक्तूबर को एंड्रोमेडा आकाशगंगा आधी रात के आसपास आकाश में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंचेगी। पांच अक्तूबर की रात छोटे मैगेलैनिक बादल (एसएमसी) देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


इस रात एंड्रोमेडा बौनी आकाशगंगा देखने का अवसर है जो हमारी आकाशगंगा के करीब है। पांच की ही रात को कैमलोपार्डालिड्स उल्कापात भी अपने चरम पर होगा। नौ को ड्रेकोनिड उल्का बौछार चरम पर होगी। 10 की रात दक्षिणी टॉरिड्स उल्कापात को देखने के लिए सबसे अच्छी होगी। 11 की रात को ऑरिगिड उल्कापात चरम पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 की सुबह सूर्य ग्रहण लगेगा हालांकि यह भारत से नजर नहीं आएगा। 15 को सर्पिल त्रिकोणीय आकाशगंगा भी अपने उच्चतम बिंदु पर स्पष्ट नजर जाएगी। विशाल बौना ग्रह एरिस 18 की रात के आकाश में चमकीला दिखाई देगा, लेकिन इस के लिए दूरबीन की आवश्यकता होगी। 18 की रात जेमिनिड उल्कापात भी चरम पर होगा।


चांद से दोस्ती निभाते नजर आएंगे गुरु, शनि और शुक्र 
एक अक्तूबर को चंद्रमा और बृहस्पति बेहद नजदीक दिखाई देंगे। 10 को चंद्रमा और शुक्र साढ़े पांच डिग्री की दूरी पर वर्षभर में सर्वाधिक निकट नजर आएंगे। 20 की सुबह पूर्वी क्षितिज के ऊपर शुक्र वर्षभर में सर्वाधिक चमकीला नजर आएगा। 24 को चंद्रमा और शनि केवल दो डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक का निकटता पर दिखाई देंगे। 29 को सुबह चंद्रमा और बृहस्पति केवल ढाई डिग्री की दूरी पर सर्वाधिक नजदीक दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed