फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Show cause notice to medical college haldwani

Haldwani: मेडिकल काॅलेज को कारण बताओ नोटिस, NMC ने फैकल्टी समेत अन्य कमियां दुरुस्त करने के लिए दिया समय

Fri, 03 May 2024 09:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 May 2024 09:17 AM IST
सार

एनएमसी ने राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी में फैकल्टी समेत अन्य कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एनएमसी और काॅलेज प्रबंधन की वर्चुअल बैठक हुई। 

विज्ञापन
Nainital News: Show cause notice to medical college haldwani
नोटिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने राजकीय मेडिकल काॅलेज में फैकल्टी समेत अन्य कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एनएमसी और काॅलेज प्रबंधन की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें एनएमसी ने काॅलेज प्रबंधन को दो महीने में कमियां दुरुस्त करने का समय दिया है। ऐसा न करने पर जुर्माना लगाने समेत अन्य कार्रवाई एनएमसी कर सकता है।

विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस के 125 स्टूडेंट कोर्स कर रहे हैं। 100 से अधिक स्टूडेंट होने पर 150 स्टूडेंट के लिए फैकल्टी समेत अन्य मानक लागू होते हैं। मेडिकल काॅलेज सीटों की संख्या 150 करना चाहता है। इस हिसाब से फैकल्टी की कमी है। मेडिकल काॅलेज के 20 में से 19 विभागों में फैकल्टी, रेजीडेंट, ट्यूटर की कमी पाई गई है। यहां भर्ती मरीजों की संख्या कम मिली है। एनाटॉमी विभाग में कैडेवर की संख्या भी एमबीबीएस छात्रों की संख्या में तुलनात्मक तौर पर कम है। पैथाेलॉजी विभाग में कल्चर जैसी जांच कम होने से भी दिक्कतें हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में माइनर सर्जरी की संख्या भी कम मिली है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बिना दवा टेंशन में मरीज, झोलाछाप भी सेहत पर भारी...इतने लोगों का सरकारी अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता के कारण नहीं हो सके इंटरव्यू: प्राचार्य
एनएमसी और काॅलेज प्रबंधन के बीच वर्चुअल बैठक में एनएमसी ने संबंधित कमियाें का मुद्दा उठाया। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ जवाब को लेकर एनएमसी ने कड़ा रुख भी रखा। मेडिकल कॉलेज केे प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बेड ऑक्यूपेंसी की संख्या ठीक है। आचार संहिता लगने के कारण फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए इंटरव्यू नहीं हो सके थे। जांचों का डेटा नहीं जा सका है। एनएमएसी ने दो महीने में कमियों को पूरा करने का समय दिया है। ऐसा न होने पर जुर्माना लग सकता है। कारण बताओ नोटिस का जवाब तीन दिन के अंदर भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed