{"_id":"66c1cac0052d1e1fb20800ad","slug":"nainital-news-leopard-attacked-on-villager-in-betalghat-forest-area-he-badly-injured-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई
Sun, 18 Aug 2024 03:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:52 PM IST
सार
ग्रामीण जंगल में बकरियों को चराने के लिए गया था। तभी जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में बेतालघाट ब्लॉक के सुनस्यारी गांव में रविवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। युवक को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि सुनस्यारी गांव निवासी तीरथ राज (40) पुत्र किसन राम रविवार को जंगल में बकरियों को चराने के लिए गए थे। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संरपच वीरेंद्र सिंह के निजी वाहन से तीरथ का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधान ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।