फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Misdeed News: The story of rapist Usman journey from being a mason to a contractor

नैनीताल कांड: दुष्कर्मी उस्मान के राजमिस्त्री से लेकर ठेकेदार बनने तक की कहानी, आरोपी ने कितनी की शादियां?

Sat, 03 May 2025 11:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 03 May 2025 11:40 AM IST
सार

नैनीताल में दुष्कर्म करने वाले आरोपी उस्मान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उसकी दो शादियां हुई थीं। वह शहर में रामिस्त्री बनकर आया था, देखते ही देखते शहर में नामी ठेकेदार बन गया।

विज्ञापन
Nainital Misdeed News: The story of rapist Usman journey from being a mason to a contractor
नैनीताल क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में दुष्कर्म करना वाला दरिंदा उस्मान चार दशक पहले शहर में सिर्फ एक राजमिस्त्री की हैसियत लेकर आया था। इसके बाद उस्मान शहर का नामी ठेकेदार बन गया। करोड़ों रुपये के ठेकों के कार्य करने वाला उस्मान अपने बच्चों को भी अच्छे ओहदों तक पहुंचाने में सफल हो गया। उस्मान राजमिस्त्री का काम करने नैनीताल आया था। उसने राज्य अतिथिगृह में यही काम किया। इसके बाद कई ठेकेदारों के साथ राजमिस्त्री का कार्य करता रहा। कुछ ही समय बाद वह छोटे-छोटे ठेके लेने लगा। करीब तीन दशक पहले वह लोनिवि में बतौर ठेकेदार पंजीकृत हुआ। इस समय वह सी क्लास का ठेकेदार है। 

विज्ञापन


इसके अलावा वह नगर पालिका समेत अन्य विभागों में भी पंजीकृत ठेकेदार है। नगर के सौंदर्यीकरण के तहत हो रहे कार्यों में भी वह शामिल रहा। पालिका के ठीक पीछे पुराने घोड़ा स्टैंड क्षेत्र के काम भी उसी पर रहे। सूत्रों के अनुसार हाल ही में प्रतिष्ठित निजी संस्था का लगभग ढाई करोड़ का ठेका उसके नाम पर हुआ है।
विज्ञापन


उस्मान की हुईं दो शादियां 
दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार की दो शादियां हुईं। तीन बच्चों में से एक यहीं सरकारी डॉक्टर है, दूसरा लोनिवि में अभियंता हैं। उसके जानने वाले लोगों के बीच यही चर्चा है एक आरोप ने उसकी वर्षों की साख पर धब्बा लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से अपने घर ले गया और गैराज में कार खड़ी कर किया दुराचार
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के मामले में उसकी मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि ठेकेदार उस्मान बच्ची को बाजार से अपने घर ले गया और वहां गैराज में खड़ी कार में उससे दुराचार किया। विरोध किया तो चाकू दिखाते हुए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। घटना बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे दी थी। तहरीर में मां ने बताया कि पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सात और आठ में पढ़ती हैं।  उसकी दूसरी शादी 2016 में यूपी के संभल जिले में हुई है। यहां रह रही बच्चियों की देखरेख के लिए वह संभल से आती-जाती रहती है। आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह संभल में ही थीं। उसकी छोटी बेटी 12 अप्रैल की शाम बाजार से सामान खरीदने गई थी। वहीं से ठेकेदार उस्मान उसे दो सौ रुपये का लालच देकर अपने घर ले गया। फिर गैराज में खड़ी कार में उससे दुष्कर्म किया।

बड़ी बेटी ने मां को बुलाया 
लड़खड़ाते हुए पीड़िता जब घर पहुंची तो बड़ी बहन ने कारण पूछा। इस पर वह कुछ नहीं बोली। कुछ दिन तक वह गुमसुम रहने लगी तो बड़ी बेटी ने पहले नानी को बुलाया। इसके बाद मां को फोन कर बुलाया। मां ने बच्ची से पूछा तो उसने घटना की जानकारी दी। तब बुधवार शाम मल्लीताल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 




दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में 30 पर मुकदमा 
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बुधवार रात एक ही समुदाय के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ करने और लोगों को पीटने के मामले में पुलिस ने 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत की ओर से यह एफआईआर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया है कि 30 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे एक महिला ने थाने आकर तहरीर दी। उसमें 12 वर्षीय बेटी से 12 अप्रैल को दुष्कर्म की बात कहते 
हुए ठेकेदार उस्मान पर आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed