{"_id":"6acd92d7fdb121b8bc03f41d","slug":"nainital-kathgodam-road-fire-breaks-out-in-truck-carrying-firecrackers-near-jeolikote-traffic-halted-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा तफरी, चालक ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा तफरी, चालक ने भागकर बचाई जान
Tue, 13 Oct 2026 07:41 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:41 AM IST
सार
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पटाखों से भरे ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योलीकोट के पास ट्रक में रखे पटाखे सड़क पर ही फूटने लगे, जिससे धमाकों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
नैनीताल-काठगोदाम रोड पर पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योलीकोट के समीप चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। बीच सड़क पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर पटाखों के लगातार धमाकों के कारण मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दमकल विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। एहतियातन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन