फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital High Court directed to present the list of encounters that took place in Udham Singh Nagar in court

नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा: ऊधमसिंह नगर में हुईं मुठभेड़ों की सूची कोर्ट में पेश करें, मामले में SSP अदालत में पेश

Tue, 08 Apr 2025 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Apr 2025 10:58 AM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में जांच अधिकारी को मुठभेड़ से जुड़े मामलों की जानकारी कोर्ट में पेश करने को कहा है। इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा और थाना प्रभारी उमेश कुमार अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन
Nainital High Court directed to present the list of encounters that took place in Udham Singh Nagar in court
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में जांच अधिकारी को मुठभेड़ से जुड़े मामलों की जानकारी कोर्ट में पेश करने को कहा है। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार कुलविंदर सिंह, मनोज सिंह और राजेन्द्र सिंह बोरा ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर किया था। इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा और थाना प्रभारी उमेश कुमार अदालत में पेश हुए।



सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से कहा गया कि ऊधमसिंह नगर जिले में अभी तक पुलिस मुठभेड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं। सभी मुठभेड़ में बदमाशों के पैरों में गोली लगी हैं। एसएसपी मिश्रा की ओर से कहा गया कि सभी घटनाएं अलग अलग हुई हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुए हैं। कोर्ट ने जांच अधिकारी से मुठभेड़ के मामलों की सूची अदालत में पेश करने के निर्देश हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed