नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज, भिड़ेंगी 10 टीमें, इस खिलाड़ी को पाल कॉलेज देगा निशुल्क शिक्षा
अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से पाल कॉलेज में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सोमवार (आज) से नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से सभी 10 टीमों को जर्सी का वितरण किया जाएगा।
विस्तार
अमर उजाला और पाल कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट की ओर से पाल कॉलेज में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सोमवार (आज) से नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से सभी 10 टीमों को जर्सी का वितरण किया जाएगा।
सोमवार को नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट चेयरमैन नारायन पाल और सीईओ निर्भय पाल करेंगे। इस दौरान टीम ऑनर अपने खिलाड़ियों को जर्सी भेट करेंगे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और टीम के ऑनर्स में उत्साह है। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी के साथ दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट दिया जाएगा।
टूर्नामेंट के पहले दिन श्री राम स्पोर्ट्स वॉरियर्स क्वींस और सोहो कार्बेट लायंस व्हाइटहाल के बीच सुबह 10 बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मैच सुबह 11:15 से ग्रीनी सोलर एनर्जी ड्रैग्नस दीक्षांत और शंकर टी रॉयल्स सेंट थेरेसा के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से द चॉकलेट फैक्टरी स्टार्स ग्रेट मिशन और वासुदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी साइन एवरग्रीन के बीच खेला जाएगा। आखिरी मुकाबला शाम 4:45 से मैजिक रेस्टोरेंट राइडर्स हीरा कुंवर और शुभानु आई केयर विसनरी सिंथिया के बीच खेला जाएगा।
ये 10 टीम लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा
स्कूल- कप्तान क्लब टीम ऑनर
सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी कुनाल रावत शंकर चाय रॉयल्स प्रफुल्ल अग्रवाल
सिंथिया स्कूल हल्द्वानी राजेंद्र बिष्ट सुभानू आई केयर विजनरीज डॉ. भानु पांगती
एवरग्रीन स्कूल बैलपड़ाव लोकेश भौरियाल वासुदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी एडवोकेट डॉ. चंद्रशेखर जोशी
व्हाइटहाॅल स्कूल हल्द्वानी नरेंद्र सिंह गहतोड़ी सोहो कार्बेट लायंस रितू रावत
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी लक्ष्य पंत ग्रीनी सोलर एनर्जी ड्रेगंस पंकज जोशी
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी अभिनव हैप्पी होम हिरोज हैप्पी अटवाल
क्वींस स्कूल हल्द्वानी कृष्णा चंतोला श्री राम स्पोर्ट्स वॉरियर्स संदीप गुप्ता
हीरा कुंवर स्कूल गौलापार आयुष बोरा मैजिक रेस्टोरेंट राइडर्स आनंद बल्लभ भट्ट
ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर आदित्य कंडारी द चॉकलेट फैक्ट्री स्टार्स दिशा जोशी
मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर शौर्य नैनवाल मनराल सोलर पैंथर सोबन मनराल
ये हैं टूर्नामेंट के सहयोगी
उजाला सिगनेस सेंट्रल हॉस्पिटल मुख्य सहयोगी, सहयोगी में शुभानु आई हॉस्पिटल, सोहो कार्बेट रिसोर्ट रामनगर, ग्रीनी सोलर एनर्जी हल्द्वानी, श्रीराम स्पोर्ट्स हल्द्वानी, वासुदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी लामाचौड़, मैजिक रेस्टोरेंट हल्द्वानी, शंकर चाय, हैप्पी होम, मनराल सोलर हल्द्वानी, द चॉकलेट फैक्टरी हल्द्वानी।